Ranchi News: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित तुलसी चौक, पुराना हाई कोर्ट के पास सोमवार देर शाम मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहा-सुनी देखते ही देखते गंभीर मारपीट में बदल गई।

डोरंडा थाना क्षेत्र के तुलसी चौक, पुराना हाई कोर्ट के पास सोमवार दोपहर अचानक तनाव फैल गया, जब दो पक्षों के बीच भीषण मारपीट हो गई। मौके से मिली जानकारी के अनुसार कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलते ही डोरंडा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भारी भीड़ के बीच स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मारपीट के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

Share.
Exit mobile version