फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में रामनवमी कार्यक्रम, पिल्लई हॉल मैदान में उत्सव की धूम

Chaibasa news: शहर के ऐतिहासिक पिल्लई हॉल मैदान में रामनवमी के अवसर पर रामनवमी कमेटी बजरंग दल अखाड़ा की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की बच्चियों को सम्मानित किया गया, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: शहर के ऐतिहासिक पिल्लई हॉल मैदान में रामनवमी के अवसर पर रामनवमी कमेटी बजरंग दल अखाड़ा की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की बच्चियों को सम्मानित किया गया, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समारोह के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में संस्कार, साहस और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना बताया गया।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की बच्चियों को सम्मानित कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रमेश खिरवाल (लड्डू) मौजूद रहे। इसके अलावा चक्रधरपुर से आए गिरिराज सेना के प्रमुख उमा शंकर गिरी, पूजा गिरी और मारवाड़ी जागृति शाखा की अध्यक्ष चंदा अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

समारोह में समाजसेवी अनिल मुरारका, संरक्षक राजेश खंडेलवाल, विकाश आनंद, रवि शर्मा, दीपक गुप्ता, मनीष गोयल, गोविंद मोहता, रवि पोद्दार और अभय चौरसिया समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का मंच संचालन बजरंग दल अखाड़ा के अध्यक्ष अंकित सह ने किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रमेश खिरवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में प्रेरणा का स्रोत बनते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को आकर्षित किया और पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन न केवल सम्मानित बच्चियों के लिए गौरव का क्षण रहा, बल्कि उपस्थित लोगों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram