Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»राकेश सिन्हा बोले- कांग्रेस कभी किसी को धोखा नहीं देती, गठबंधन को मजबूत करती है
Jharkhand

राकेश सिन्हा बोले- कांग्रेस कभी किसी को धोखा नहीं देती, गठबंधन को मजबूत करती है

झारखंड मुक्ति मोर्चा के आरोपों पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी सहयोगी को धोखा नहीं दिया और वह हमेशा गठबंधन को मजबूत करने की दिशा में काम करती रही है।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueOctober 21, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) द्वारा कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर धोखा देने का आरोप लगाकर बिहार विधानसभा चुनाव से खुद को अलग करने के फैसले के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी सहयोगी को धोखा नहीं दिया है।

सिन्हा ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा, “कांग्रेस पार्टी हमेशा गठबंधन को मजबूत करने की दिशा में काम करती है। हमारा लक्ष्य सत्ता नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा है। कांग्रेस हमेशा अपने साथियों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।”

गठबंधन में एकता ही बड़ी ताकत

सिन्हा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा स्वाभाविक सहयोगी है और उसे बिहार चुनाव में भागीदारी मिलनी चाहिए थी। हालांकि, कौन-सी परिस्थितियाँ उत्पन्न हुईं, यह शीर्ष नेतृत्व ही बता सकता है – चाहे वह राजद का हो या जेएमएम का। उन्होंने कहा कि “गठबंधन की मजबूती के लिए कांग्रेस ने हमेशा त्याग किया है। हमारा प्रयास एक सशक्त विपक्ष तैयार करने का है ताकि लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाया जा सके।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार में पार्टी ने कभी किसी को धोखा नहीं दिया। “हम कभी किसी को निराश नहीं करते। हमारा उद्देश्य विपक्षी एकता है ताकि जनता के विश्वास को कायम रखा जा सके,” उन्होंने कहा।

झारखंड में गठबंधन बरकरार

सिन्हा ने कहा कि झारखंड में गठबंधन पूरी तरह मजबूत है और एनडीए को वहां कोई मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए की स्थिति भी कमजोर हो रही है और वहां विपक्षी एकता की जरूरत पहले से अधिक है।

उन्होंने कहा, “यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है, जिसमें सभी दलों की एकजुटता और आपसी विश्वास ही देश को मजबूत बनाएगा।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.