Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»अनुराग गुप्ता से ACB-CID का प्रभार वापस, राकेश रंजन बने रांची के नए SSP
#Trending

अनुराग गुप्ता से ACB-CID का प्रभार वापस, राकेश रंजन बने रांची के नए SSP

झारखंड में IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला, कई जिलों और विभागों के प्रभार में बदलाव
By Muzaffar HussainSeptember 19, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आदेश के अनुसार, डीजीपी अनुराग गुप्ता से एसीबी (ACB) और सीआईडी (CID) का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब एसीबी का नया एडीजी (ADG) प्रिया दुबे को बनाया गया है, जबकि सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार रांची के आईजी मनोज कौशिक संभालेंगे।

नई नियुक्तियों में सबसे अहम बदलाव रांची पुलिस में हुआ है। चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। पूर्व एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी के डीआईजी के पद पर भेजा गया है। पारस राणा को जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए सिटी एसपी रांची बनाया गया है। राकेश सिंह को रांची का नया ट्रैफिक एसपी नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

तबादला सूची के अनुसार, डीजी वायरलेस प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया है, जबकि क्रांति कुमार गडीदेशी को बोकारो आईजी के पद से स्थानांतरित कर आईजी मानवाधिकार नियुक्त किया गया है। नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा, झारखंड विद्युत बोर्ड का दायित्व सौंपा गया है।

दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया है। सुदर्शन मंडल, जो सीआईडी आईजी के पद पर थे, अब आईजी मुख्यालय रहेंगे और जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य महत्वपूर्ण तबादलों में, संजीव कुमार को सीआईडी डीआईजी से एसआईबी डीआईजी बनाया गया है। शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब, और मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच नियुक्त किया गया है। पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

देवघर में तैनात अजीत पीटर डुंगडुंग को संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी (हजारीबाग) का दायित्व सौंपा गया है। रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी, जमशेदपुर नियुक्त किया गया है। अमित रेनू को चाईबासा एसपी, श्री सौरभ को देवघर एसपी और एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया है।

दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच नियुक्त किया गया है, जबकि अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया है। कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद का पदभार सौंपा गया है। जैप में भी फेरबदल किया गया है। मनोज स्वर्गीयरी को जैप-3 गोविंदपुर कमांडेंट, मूमल राजपुरोहित को जैप-8 कमांडेंट बनाया गया है।

राज्य सरकार का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाना तथा विभिन्न विभागों और जिलों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है।

तबादले की संपूर्ण सूची देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

IPS Posting List 18-Sep-2025 23-44-58

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

RECENT ADDA.

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

BSNL के पूर्व अधिकारी को 3 साल की जेल, 25 लाख का जुर्माना, 65 गवाहों ने बयां की सच्चाई

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम
  • तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?
  • BSNL के पूर्व अधिकारी को 3 साल की जेल, 25 लाख का जुर्माना, 65 गवाहों ने बयां की सच्चाई

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.