फॉण्ट कनवर्टर NEW

ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर छापेमारी, 8000 किलो जावा महुआ व 900 लीटर शराब जब्त

West Singhbhum : जिला में अवैध देशी शराब निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए शनिवार को जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने ओडिशा के चंपुआ उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की। अभियान के तहत थाना क्षेत्र के गुटूसाई, बुरूहातु और खुटियापदा गांवों में तड़के

अपनी भाषा में पढ़ें

West Singhbhum : जिला में अवैध देशी शराब निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए शनिवार को जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने ओडिशा के चंपुआ उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की। अभियान के तहत थाना क्षेत्र के गुटूसाई, बुरूहातु और खुटियापदा गांवों में तड़के छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। टीम ने लगभग 8000 किलोग्राम जावा महुआ और 900 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अभियान सुबह 6:30 बजे से 9:00 बजे तक चलाया गया।

इस संयुक्त अभियान में थाना प्रभारी अविनाश हेम्बरम, एएसआई निमाय सिंह, सशस्त्र बल के जवानों और चंपुआ एक्साइज विभाग की टीम ने भाग लिया। पुलिस के अनुसार, इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा था, जिसकी सूचना गुप्त रूप से मिली थी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान जारी रहेगा ताकि शराब माफियाओं पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram