फॉण्ट कनवर्टर NEW

वनवासी कल्याण केन्द्र द्वारा प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन, पावरगंज प्रथम, चैनपुर द्वितीय, गारू तृतीय, नवडीहा चतुर्थ स्थान पर

श्रीहरि वनवासी विकास समिति रांची, झारखंड संबद्ध वनवासी कल्याण केन्द्र द्वारा आयोजित अन्तर संकुलीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन 12-13 सितम्बर 2025 को सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, लरंगो में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे, ओंकार, माँ भारती एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर दीप

अपनी भाषा में पढ़ें

श्रीहरि वनवासी विकास समिति रांची, झारखंड संबद्ध वनवासी कल्याण केन्द्र द्वारा आयोजित अन्तर संकुलीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन 12-13 सितम्बर 2025 को सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, लरंगो में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे, ओंकार, माँ भारती एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राम विकास मार्गदर्शक कृपा प्रसाद सिंह, प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, जिला सचिव अजय पंकज, गुंजन राकेश एवं विद्यालय सचिव सुख सागर साहु उपस्थित रहे। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मनोरमा सरस्वती शिशु मंदिर चैनपुर को मिला। सरस्वती शिशु मंदिर गारू ने तृतीय तथा सरस्वती शिशु मंदिर नवडीहा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram