फॉण्ट कनवर्टर NEW

PVUNL की यूनिट-1 का सफल ट्रायल, झारखंड को मिलेगा 85% बिजली का लाभ

Ramgarh News: एनटीपीसी और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के संयुक्त उपक्रम पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने अपनी 3×800 मेगावाट की बिजली परियोजना (चरण-I) की यूनिट-1 का 72 घंटे का सफल ट्रायल ऑपरेशन पूरा कर झारखंड के ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि

अपनी भाषा में पढ़ें

Ramgarh News: एनटीपीसी और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के संयुक्त उपक्रम पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने अपनी 3×800 मेगावाट की बिजली परियोजना (चरण-I) की यूनिट-1 का 72 घंटे का सफल ट्रायल ऑपरेशन पूरा कर झारखंड के ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। शुक्रवार को प्रोजेक्ट के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में यह माइलस्टोन हासिल किया गया।

सीईओ एके सहगल ने कहा कि PVUNL झारखंड को अपनी कुल बिजली का 85% हिस्सा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे टीम के अथक प्रयास, झारखंड सरकार के सहयोग और सभी हितधारकों की एकजुटता का नतीजा बताया। परियोजना में सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी, ड्राई ऐश यूटिलाइजेशन और एयर-कूल्ड कंडेंसर जैसे ग्रीन फीचर्स अपनाए गए हैं, जिससे न्यूनतम कार्बन उत्सर्जन और जल संरक्षण संभव हो पाया है।

ग्रीन तकनीक से सतत विकास की दिशा

PVUNL परियोजना न सिर्फ बिजली उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि ग्रीन तकनीक के माध्यम से पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण और सतत विकास को भी प्रोत्साहित करेगी। सीईओ ने बताया की ड्राई ऐश सिस्टम से सर्कुलर इकॉनमी को बल मिलेगा और एयर कूल्ड कंडेंसर जल बचत को सुनिश्चित करेगा।

झारखंड में ऊर्जा की उपलब्धता को मिलेगा बल

यूनिट-1 के सफल ट्रायल के बाद अब परियोजना के पूर्ण रूप से चालू होने पर झारखंड में बिजली की उपलब्धता एवं विश्वसनीयता बेहद बढ़ जाएगी। इसका सीधा लाभ राज्य के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास में नजर आएगा।

PVUNL यूनिट-1 की यह उपलब्धि झारखंड को आत्मनिर्भर ऊर्जा राज्य बनाने की मजबूत दिशा में बड़ा कदम है और राष्ट्रीय ऊर्जा जरूरतों में भी इसकी अहम भागीदारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram