फॉण्ट कनवर्टर NEW

डुमरी प्रखंड में जनशिकायत दिवस, अधिकांश आवेदन मौके पर निपटाए गए

गुमला/डुमरी:- प्रखंड सह अंचल कार्यालय डुमरी परिसर में शुक्रवार को जनशिकायत दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। इस दौरान कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 101 आवेदनों का तत्काल निष्पादन कर दिया गया। अधिकारियों ने मौके

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला/डुमरी:- प्रखंड सह अंचल कार्यालय डुमरी परिसर में शुक्रवार को जनशिकायत दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। इस दौरान कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 101 आवेदनों का तत्काल निष्पादन कर दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक प्रमाण पत्र और सेवाएँ जल्द उपलब्ध कराईं।

आवेदनों में जन्म प्रमाण पत्र 22, मृत्यु प्रमाण पत्र 03, पेंशन संबंधी 14, राशन कार्ड से जुड़े 05, मईया सम्मान योजना के 02, जाति प्रमाण पत्र 18, आय प्रमाण पत्र 22, आवासीय प्रमाण पत्र 18, और पारिवारिक सदस्यता का 01 आवेदन शामिल था। प्रशासनिक टीम ने इन सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत दी। केवल 4 आवेदन ऐसे रहे, जिनके निष्पादन की प्रक्रिया प्रगतिरत है।

बीडीओ उमेश कुमार स्वासी ने बताया कि जनशिकायत दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों पर भी तेजी से काम किया जा रहा है और शीघ्र ही सभी मामलों का निस्तारण कर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में अंचल कर्मी एवं कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे और पूरे दिन आवेदकों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्रिय रहे।

डुमरी से आदित्य कुमार की रिपोट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram