फॉण्ट कनवर्टर NEW

बीएसएल आवास खाली कराने के फैसले पर विरोध, प्रदर्शनकारियों ने किया घेराव

सेक्टर-12 के आवास खाली कराने के बीएसएल प्रबंधन के फैसले के खिलाफ बुधवार को आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा के सदस्यों, बीएसएल के पूर्व कर्मचारियों और लाइसेंसधारी कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बीएसएल के ईडी आवास का घेराव किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो: सेक्टर-12 के आवास खाली कराने के बीएसएल प्रबंधन के फैसले के खिलाफ बुधवार को आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा के सदस्यों, बीएसएल के पूर्व कर्मचारियों और लाइसेंसधारी कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बीएसएल के ईडी आवास का घेराव किया।

प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद बीएसएल प्रबंधन ने ईडी आवास की सुरक्षा बढ़ा दी। आवास के आसपास दो स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

बताया गया कि सेक्टर-12 के कुछ आवास बीएसएल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाइसेंस और निर्धारित नियमों के तहत दिए गए थे। इन आवासों की जर्जर हालत को देखते हुए प्रबंधन ने इन्हें असुरक्षित क्षेत्र घोषित किया है। इसके बाद आवास खाली करने का निर्देश जारी किया गया।

प्रबंधन ने प्रभावित लोगों को सेक्टर-11 और सेक्टर-8 में वैकल्पिक आवास देने की बात कही है। हालांकि, आवासधारियों का कहना है कि जिन घरों का विकल्प दिया जा रहा है, उनकी हालत सेक्टर-12 के मौजूदा आवासों से भी खराब है।

भाजपा नेत्री एंजेला सिंह ने कहा कि आवासधारियों को बेहतर वैकल्पिक आवास दिए जाएं या सेक्टर-12 के घरों की मरम्मत कराकर उन्हें रहने योग्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आवास खाली नहीं किए जाएंगे।

पम्मी कुमारी ने भी कहा कि आवासधारी अपना घर खाली नहीं करेंगे। उन्होंने बीएसएल प्रबंधन से ईडी स्तर से जारी आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उचित समाधान मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इधर, बीएसएल प्रबंधन अपने फैसले पर कायम है। प्रदर्शन को देखते हुए ईडी आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

read more : रांची-आनंद विहार और अजमेर स्पेशल के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिलेगी राहत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram