फॉण्ट कनवर्टर NEW

चालक हवलदारों की प्रोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ी, 11 पाए गए योग्य

झारखंड पुलिस में चालक हवलदारों को परिवहन अवर निरीक्षक (ट्रांसपोर्ट SI) के पद पर प्रोन्नति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। पुलिस मुख्यालय ने 29 जुलाई को हुई केंद्रीय चयन पर्षद की बैठक का कार्यवृत्त जारी कर दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड पुलिस में चालक हवलदारों को परिवहन अवर निरीक्षक (ट्रांसपोर्ट SI) के पद पर प्रोन्नति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। पुलिस मुख्यालय ने 29 जुलाई को हुई केंद्रीय चयन पर्षद की बैठक का कार्यवृत्त जारी कर दिया है।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने चालक हवलदार संवर्ग में 10 पद स्वीकृत किए हैं। इनमें सात पद खाली हैं। रिक्त पदों में पांच सामान्य और दो अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए हैं। इन पदों के लिए रोस्टर क्लीयरेंस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

क्षेत्रीय चयन पर्षद ने 13 चालक हवलदारों के नाम केंद्रीय चयन पर्षद को भेजे थे। इनमें से एक कर्मी बबन तिवारी 30 जून को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके बाद 12 कर्मियों के सेवा रिकॉर्ड की जांच की गई।

जांच में 11 चालक हवलदार प्रोन्नति के योग्य पाए गए, जबकि एक कर्मी को निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने के कारण अयोग्य घोषित किया गया। अब चयन पर्षद की अनुशंसा के आधार पर आगे की विभागीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रोन्नति के बाद चयनित कर्मियों को परिवहन अवर निरीक्षक के पद पर जिम्मेदारी दी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram