फॉण्ट कनवर्टर NEW

अमन और भाईचारे से ही तरक्की संभव, बोकारो में मुमताज अली का बड़ा संदेश

Bokaro news:मुल्क की आजादी की जंग में सर कटाने वाले के लहू का हिस्सा हूं :- मुमताज अली बोकारो:- मैं जंगे आजादी में जान गंवाने वाले के लहू का हिस्सा हूं। अंग्रेजों के तलवे चाटने वाले नहीं । आज भी हम अपने वतन पे मर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news:मुल्क की आजादी की जंग में सर कटाने वाले के लहू का हिस्सा हूं :- मुमताज अली बोकारो:- मैं जंगे आजादी में जान गंवाने वाले के लहू का हिस्सा हूं। अंग्रेजों के तलवे चाटने वाले नहीं । आज भी हम अपने वतन पे मर मिटने को है तैयार। ये बाते समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव मुमताज अली ने संथाल परगना प्रमंडलीय पार्टी की ओर से हुए वार्षिक सामाजिक न्याय विषय पे सेमिनार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। मुमताज अली ने कहा कि आज पूरी दुनियां में अराजकता का माहौल बना हुआ है।

ताकतवर मुल्क हो या ताकतवर इंसान हो सभी अपनी ताकत का इस्तेमाल कमजोरो पे कर रहे है। ये बेहद खतरनाक माहौल बनता जा रहा है । हमें जाती धर्म पंथ और बिरादरी ऊंच नीच का भेदभाव छोड़कर अमीरी गरीबी की नजरिया को छोड़कर आपसी मुहब्बत और भाईचारगी पैदा करना होगा ,अगर मुल्क को मजबूत और खुशहाल बनाना है तो ।मुमताज अली ने कहा कि अमेरिका का इतिहास 500 वर्ष का है ।मगर हमारा मुल्क भारत का इतिहास 5000, पांच हजार वर्ष पुराना है बताईए आज अमेरिका कहां है और हम कहां है।

ये बाते संजीदगी से हम सबको समझना होगा। मुमताज अली ने कहा कि मुल्क की तरक्की का रास्ता अमन एकता और भाईचारगी से होकर गुजरता है ।यहां हम मजहब और बिरादरी के नाम पे बटते जा रहे है इसे रोकना होगा। मुमताज अली ने कहा हम तुलसी और कबीर बुद्ध और महावीर नानक ख़्वाजा गरीब नवाज के मुल्क में पैदा लिए हमे उन महापुरुषों के आदर्शों को अपनाना होगा। आपसी घृणा और दुश्मनी खत्म करना होगा नफरत का माहौल खत्म करना होगा ।मुमताज अली ने कहा कि मुल्क में कुछ संगठन इंसानियत के नाम पे जहर की खेती कर रहे है, हमें खबरदार रहना होगा, यैसा माहौल पैदा करने वालों से नफरत की खेती करने वालो से सावधान रहना होगा ।

मुमताज अली ने अपने कार्यकर्ताओं तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों से शिक्षित और सजग समाज बनाने का आह्वान किया ।
कार्यकर्ताओं ने मुमताज अली को फूलों के माला पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया ।
इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव भैया अबधेश तिवारी रविन्द्र प्रसाद प्रदेश सचिव उपाध्यक्ष सभी उपस्थित हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram