फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेंगे किसानों और एसएचजी महिलाओं के उत्पाद

दावोस/रांची। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ग्लोबल रिटेल आउटलेट कंपनी लूलू ग्रुप के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर यूसुफ अली ने मुलाकात की। इस दौरान झारखंड के कृषि आधारित उत्पादों और वनोत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने को लेकर सकारात्मक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

दावोस/रांची। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ग्लोबल रिटेल आउटलेट कंपनी लूलू ग्रुप के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर यूसुफ अली ने मुलाकात की। इस दौरान झारखंड के कृषि आधारित उत्पादों और वनोत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने को लेकर सकारात्मक और महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

बैठक में लूलू ग्रुप ने झारखंड के किसानों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और वनोत्पाद से जुड़े लोगों द्वारा तैयार उत्पादों को आउटसोर्स करने का प्रस्ताव रखा। इसका उद्देश्य झारखंड के स्थानीय उत्पादों को देश और दुनिया के बड़े रिटेल बाजारों से जोड़ना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

लूलू ग्रुप ने झारखंड में उत्पादों की गुणवत्ता और आपूर्ति क्षमता बढ़ाने के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग के क्षेत्र में काम करने की भी इच्छा जताई है। बातचीत को आगे बढ़ाने और उत्पादों के अध्ययन के लिए लूलू ग्रुप का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही झारखंड का दौरा करेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य झारखंड को लूलू ग्रुप का प्रमुख सप्लायर बनाना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram