Latehar : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिला परिषद कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक संतोष सिंह को 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, संतोष सिंह एक संवेदक से पुल निर्माण कार्य के बिल भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। संवेदक कई दिनों से भुगतान के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहा था, लेकिन प्रधान सहायक द्वारा पैसे की मांग किए जाने से परेशान होकर उसने पलामू एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने अपने स्तर से मामले की जांच की और जाल बिछाने की योजना बनाई। तय योजना के तहत संवेदक ने 65 हजार रुपये रिश्वत देने पर सहमति जताई। गुरुवार को जैसे ही प्रधान सहायक ने अपने आवास पर संवेदक से पैसे लिए, वैसे ही एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

पैसे की सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद संतोष सिंह को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे पलामू ले जाया गया। इस कार्रवाई से जिला परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

Share.
Exit mobile version