फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह ने मिलाया हाथ, पाकिस्तान से मंगवाते थे हथियार

Ranchi : पुलिस ने एक बड़े आपराधिक गठजोड़ का खुलासा किया है। लेवी वसूलने और कारोबारियों को धमकाने के लिए कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा ने आपस में हाथ मिला लिया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को हथियारों के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : पुलिस ने एक बड़े आपराधिक गठजोड़ का खुलासा किया है। लेवी वसूलने और कारोबारियों को धमकाने के लिए कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा ने आपस में हाथ मिला लिया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार मंगवाता था। गिरफ्तार अपराधी “कोयलांचल शांति सेना” के नाम पर कारोबारियों से रंगदारी की वसूली करते थे। दोनों गिरोह मिलकर रांची और आसपास के जिलों में व्यापारियों, ठेकेदारों और बिल्डरों को फोन पर धमकी देकर अवैध वसूली कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर हाल ही में हुई हवाई फायरिंग की घटना में इस्तेमाल हथियार भी इसी गिरोह ने उपलब्ध कराए थे। प्रारंभिक पूछताछ में अपराधियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनकी जांच जारी है।

SSP राकेश रंजन ने बताया कि अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में पुलिस की छापेमारी अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram