फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति, श्री जगन्नाथ केंद्र के भूमि पूजन में होंगी शामिल

Jamshedpur: युवा सशक्तिकरण, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक शिक्षा को समर्पित एक महत्वाकांक्षी पहल के तहत श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट ने जमशेदपुर में एक ऐतिहासिक परियोजना की औपचारिक घोषणा की है। इस परियोजना का केंद्रबिंदु एक आधुनिक आध्यात्मिक केंद्र होगा, जिसका भूमि

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: युवा सशक्तिकरण, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक शिक्षा को समर्पित एक महत्वाकांक्षी पहल के तहत श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट ने जमशेदपुर में एक ऐतिहासिक परियोजना की औपचारिक घोषणा की है। इस परियोजना का केंद्रबिंदु एक आधुनिक आध्यात्मिक केंद्र होगा, जिसका भूमि पूजन और शिलान्यास भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी, 2026 को करेंगी।

आरएसबी ग्लोबल के वाइस चेयरमैन एवं ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एस.के. बेहरा ने शनिवार को मीडिया को बताया कि यह परियोजना केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं और शोधार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त मंच बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंदिर संरचना को पूर्ण होने में लगभग चार वर्ष लगेंगे, लेकिन आध्यात्मिक केंद्र को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र ही क्रियाशील किया जाएगा।

इस भव्य आयोजन की तैयारी में ट्रस्ट की कोर टीम अहम भूमिका निभा रही है, जिसमें मनोरंजन दास, अबनीश मिश्रा, पी.आर. दास और श्रीधर प्रधान सहित अन्य सदस्य निरंतर समन्वय और व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। ट्रस्ट ने विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक संगठनों से भी सहयोग का आह्वान किया है।

श्री बेहरा ने बताया कि यह भूमि उस समय आवंटित हुई थी जब श्रीमती द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थीं और कई कानूनी व प्रशासनिक चुनौतियों के बाद अब यह सपना साकार हो रहा है। भूमि पूजन के बाद राष्ट्रपति सभा को संबोधित करेंगी और इस अवसर पर झारखंड के माननीय राज्यपाल को भी आमंत्रित किया गया है। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति और महाप्रसाद की व्यवस्था के साथ यह आयोजन जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण साबित होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram