Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा: 4 हजार जवान तैनात, ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव
#Trending

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा: 4 हजार जवान तैनात, ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

By Muzaffar HussainFebruary 25, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची/जमशेदपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी 26 फरवरी को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जमशेदपुर से लेकर रांची तक प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर न मार सके, पूरे कार्यक्रम स्थल को 5 जोन और 14 सेक्टर में बांटकर अभेद्य सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम और रूट

राष्ट्रपति गुरुवार को नागपुर से वायुसेना के विशेष विमान से रांची पहुंचेंगी। यहाँ से वे एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगी।

  • दोपहर 12:00 बजे: सोनारी एयरपोर्ट पर आगमन।

  • दोपहर 12:20 बजे: कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगी।

  • दोपहर 2:50 बजे: बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

    इन कार्यक्रमों में राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। शाम 3:50 बजे वे वापस रांची के लिए रवाना हो जाएंगी।

सुरक्षा का अभेद्य घेरा

एडीजी मनोज कौशिक के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था में 4 हजार पुलिसकर्मियों और 125 दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति के कारकेड की सुरक्षा की कमान ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग संभाल रहे हैं। कारकेड में कुल 26 वाहन शामिल होंगे, जिनके साथ खुफिया विभाग की विशेष टीमें भी तैनात रहेंगी।

रांची में ट्रैफिक अलर्ट : घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये नियम

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर रांची ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक यातायात व्यवस्था में भारी फेरबदल किया है।

  1. भारी वाहनों पर रोक: सभी बड़े और छोटे मालवाहक वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इन्हें रिंग रोड की ओर डायवर्ट किया गया है।

  2. प्रमुख चौक-चौराहों पर पाबंदी: हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा, सहजानंद, किशोरगंज और न्यू मार्केट जैसे इलाकों में आवश्यकतानुसार वाहनों का परिचालन रोका जा सकता है।

  3. वैकल्पिक मार्ग: जमशेदपुर और बुंडू से आने वाली गाड़ियां रिंग रोड से टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगी। रांची से जमशेदपुर जाने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक से टाटीसिल्वे का रास्ता अपनाएंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं पर कोई रोक नहीं होगी। आम जनता से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। इधर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर राजधानी के कई स्कूलों काे बंद कर दिया गया है ताकि बच्चे यातायात व्यवस्था में भारी फेरबदल के चलते कहींं फंसे नहीं रह जाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.