फॉण्ट कनवर्टर NEW

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गया के विष्णुपद मंदिर में पूर्वजों के लिए पिंडदान किया

Patna : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को बिहार के गया स्थित विश्वविख्यात विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान किया। राष्ट्रपति सुबह करीब 9 बजे विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचीं और वहां

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को बिहार के गया स्थित विश्वविख्यात विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान किया। राष्ट्रपति सुबह करीब 9 बजे विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग से विष्णुपद मंदिर पहुंची। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी उनके साथ मौजूद रहे।

जिला प्रशासन ने पिंडदान के लिए विष्णुपद मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की थी। एल्यूमिनियम फैब्रिकेटेड हॉल में तीन कक्ष बनाए गए थे, जहां राष्ट्रपति ने अपने परिजनों के साथ वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार पिंडदान किया। अनुष्ठान गयापाल पुरोहित राजेश लाल कटरियार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रपति मुर्मु पहली बार अपने पूर्वजों के पिंडदान के लिए गयाजी पहुंची थीं। उन्होंने करीब दो घंटे तक संपूर्ण विधि-विधान के साथ धार्मिक कर्मकांड संपन्न किया।

राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर विष्णुपद मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी। बैरिकेडिंग कर आम लोगों के आवागमन को अस्थायी रूप से रोका गया और यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया।

उल्लेखनीय है कि गयाजी में पितृपक्ष मेला इन दिनों अपने 15वें दिन पर है, जो 21 सितम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर वैतरणी सरोवर पर तर्पण और गौदान का विशेष महत्व माना जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram