फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान, जनजागरण की तैयारी तेज

Bokaro news:- शनिवार को अंबेडकर नगर चिराचास पांडे पुल के समीप बजरंगबली मंदिर परिसर में दामोदर बचाओ आंदोलन की अहम बैठक चास नगर संयोजक अशोक जगनानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी कई कार्यक्रमों की जानकारी दी गई ।जिस के तहत विश्व पृथ्वी दिवस

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news:- शनिवार को अंबेडकर नगर चिराचास पांडे पुल के समीप बजरंगबली मंदिर परिसर में दामोदर बचाओ आंदोलन की अहम बैठक चास नगर संयोजक अशोक जगनानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी कई कार्यक्रमों की जानकारी दी गई ।जिस के तहत विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 26 को रांची में विधायक सरजू राय के आवासीय कार्यालय में मनाया जाएगा।

22-5-26 को जैव विविधता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर में किया जाएगा।25 मई 26 को गंगा दशहरा के अवसर पर “देव नद दामोदर महोत्सव 26” का आयोजन बोकारो जिला में 25 स्थान पर करने का निर्णय लिया गया है,।भारत सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बोकारो जिला के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन 14 अप्रैल 26 से 21 अप्रैल 26 को होगा ।

जिसमे दामोदर बचाओ आंदोलन के सभी कार्यकर्ता इस पखवाड़े में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ बोकारो स्वस्थ चास का संदेश जन-जन तक पहुंचाये,इस बैठक में सर्व समिति से संजय कुमार को चिराचास का संयोजक मनोनीत किया गया,।दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस बैठक में प्रमुख रूप से मीडिया प्रभारी ललित प्रसाद सिन्हा,विजय महतो,रामाधार सिंह यादव,श्रीकांत दुबे, पंचम साहनी,पारस नाथ साहनी,सुशांत कुमार,संजय कुमार,डॉ एस एन आजाद अन्य लोग मौजूद रहे|

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram