फॉण्ट कनवर्टर NEW

सारण में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज, राजेंद्र स्टेडियम में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सारण के राजेंद्र स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान परेड, ध्वजारोहण, मंच व्यवस्था और अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

सारण : आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सारण के राजेंद्र स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान परेड, ध्वजारोहण, मंच व्यवस्था और अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।

रिहर्सल के दौरान जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने समारोह स्थल की तैयारियों का भी जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए समारोह स्थल पर पर्याप्त शेड लगाने, परेड ग्राउंड को समतल करने और अनावश्यक बालू हटाने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। जिला प्रशासन समारोह को गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

रिहर्सल के दौरान पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षाकर्मी और परेड दल के सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram