फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में एक्सपो उत्सव 2026 की तैयारियां शुरू, 1 अक्टूबर से मोरहाबादी मैदान में होगा आयोजन

युवा सामाजिक और व्यापारिक संगठन जेसीआई रांची के बड़े आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को होटल बीएनआर चाणक्य में कार्यक्रम के आधिकारिक ब्रोशर का विमोचन किया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: युवा सामाजिक और व्यापारिक संगठन जेसीआई रांची के बड़े आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को होटल बीएनआर चाणक्य में कार्यक्रम के आधिकारिक ब्रोशर का विमोचन किया गया।

इस वर्ष एक्सपो उत्सव का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। जेसीआई रांची इस बार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। आयोजन में देश-विदेश के विभिन्न ब्रांड और कारोबारी अपने स्टॉल लगाएंगे।

ब्रोशर विमोचन कार्यक्रम में मेकॉन के डायरेक्टर फाइनेंस मुकेश कुमार मुख्य अतिथि और जेसीआई की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। जेसीआई रांची के अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन ने अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया।

कई बड़े ब्रांड होंगे आयोजन से जुड़े

एक्सपो उत्सव 2026 के प्रिंसिपल स्पॉन्सर पंचरत्न स्काईलाइन हैं। इसके अलावा टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी भी आयोजन से जुड़े हैं।

आयोजन में होटल चाणक्य को हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, मोशन को एजुकेशन पार्टनर, बुद्धा टोयोटा को ऑटोमोबाइल पार्टनर और श्री अलंकार को ज्वेलरी पार्टनर बनाया गया है। इसके साथ ही कई अन्य स्थानीय और बड़े ब्रांड भी अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोगी के रूप में जुड़े हैं।

आयोजन को सफल बनाने में जुटी टीम

एक्सपो उत्सव को सफल बनाने के लिए जेसीआई रांची की कोर टीम तैयारियों में जुट गई है। चीफ को-ऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया समेत कई को-ऑर्डिनेटर और सदस्य आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन जेसी सौरभ टांटिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव जेसी साकेत अग्रवाल ने किया। एक्सपो के स्टॉल बुकिंग और मेले के अन्य आकर्षणों की जानकारी भी कार्यक्रम में दी गई। यह जानकारी एक्सपो के पीआरओ जेसी वरुण जालान ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram