फॉण्ट कनवर्टर NEW

तुपुदाना में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, भव्य पंडाल बनेगा आकर्षण

तुपुदाना में श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति इस बार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक और भव्य पूजा पंडाल तैयार कर रही है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। तुपुदाना में श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति इस बार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक और भव्य पूजा पंडाल तैयार कर रही है।

पंडाल के प्रारूप में सुंदर सजावट, भव्य प्रवेश द्वार और आकर्षक विद्युत सज्जा को प्रमुखता दी गई है। समिति के सदस्य अंकित सिंह और अभय कुमार ने बताया कि इस बार पूजा को खास बनाने के लिए कई स्तरों पर तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के दर्शन के साथ भव्य पंडाल देखने का भी अवसर मिलेगा। समिति की ओर से पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram