Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बोकारो में विकास की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, विधायक श्वेता सिंह ने उठाए बड़े मुद्दे
Jharkhand

बोकारो में विकास की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, विधायक श्वेता सिंह ने उठाए बड़े मुद्दे

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 5, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro news :- बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से शिष्टाचार भेंट कर बोकारो इस्पात नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान विधायक श्वेता सिंह ने शहर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सेक्टर–6 (शास्त्री चौक) से तेलमच्छो (NH-32) तक सड़क निर्माण तथा नया मोड़ से एआरएम ऑफिस होते हुए दुग्गल गेट से उकरीद मोड़ (NH-23) तक भारी वाहनों के लिए समर्पित नया मोड़ बाइपास मार्ग के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से शहर में यातायात व्यवस्था सुगम होगी तथा आम नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही उन्होंने बरवाघाट डैम को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा,जिससे न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।खेल एवं युवाओं के विकास को ध्यान में रखते हुए आधुनिक कुश्ती अखाड़ा,इंडोर स्टेडियम,स्टूडेंट हॉस्टल तथा एक आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया गया,ताकि क्षेत्र के युवा बेहतर खेल सुविधाओं का लाभ उठा सकें और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सकें।

बैठक के दौरान विधायक श्वेता सिंह ने ESIC अस्पताल की स्थापना हेतु निःशुल्क भूमि आवंटन तथा नया मोड़ बस स्टैंड के लिए आवश्यक NOC प्रदान करने का भी अनुरोध किया।उन्होंने कहा कि इन दोनों सुविधाओं के उपलब्ध होने से क्षेत्र के मजदूरों,कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य एवं परिवहन सुविधाएँ प्राप्त होंगी।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बोकारो इस्पात नगर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्य मार्गों एवं लेक रोड के शीघ्र मरम्मतीकरण,मुख्य सड़कों के डिवाइडरों के समुचित रख-रखाव एवं सौंदर्यीकरण तथा पूरे नगर क्षेत्र में समुचित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं के सुदृढ़ होने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

विधायक श्वेता सिंह ने सेक्टर-9 से चंद्रपुरा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि यह सड़क स्थानीय निवासियों, स्कूल बसों तथा संयंत्र कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसकी जर्जर स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त ट्रेनी हॉस्टल भवन एवं उसके परिसर के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण तथा क्षतिग्रस्त क्वार्टरों की शीघ्र मरम्मत जैसे विषय भी बैठक में प्रमुखता से उठाए गए।

बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि बोकारो क्षेत्र के समग्र विकास तथा नागरिकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और भविष्य में भी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाती रहेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026

चैनपुर के कातिंग पंचायत में विकास की नई पहल, 500 मीटर सड़क निर्माण शुरू

June 22, 2026

चैनपुर अस्पताल में नशे में धुत डॉक्टर पर गंभीर आरोप, सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की

June 22, 2026

RECENT ADDA.

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026

चैनपुर के कातिंग पंचायत में विकास की नई पहल, 500 मीटर सड़क निर्माण शुरू

June 22, 2026

चैनपुर अस्पताल में नशे में धुत डॉक्टर पर गंभीर आरोप, सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की

June 22, 2026

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.