फॉण्ट कनवर्टर NEW

HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से हुई अहम बैठक

रांची : सीएम हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (HEC), रांची के पुनरुद्धार के लिए गठित छह सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक के दौरान HEC की मौजूदा स्थिति, संस्थान के

हेमंत सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : सीएम हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (HEC), रांची के पुनरुद्धार के लिए गठित छह सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक के दौरान HEC की मौजूदा स्थिति, संस्थान के सामने मौजूद चुनौतियों और पुनरुद्धार को लेकर भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

Read More : मंईयां सम्मान योजना पर नीरा यादव का सवाल, पेंशन पर क्यों चुप सरकार?

HEC के रिवाइवल की रणनीति पर मंथन

बैठक में HEC को दोबारा मजबूत करने और संस्थान के पुनरुद्धार की दिशा में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के साथ कंपनी की वर्तमान परिस्थितियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। HEC रांची देश के महत्वपूर्ण भारी इंजीनियरिंग संस्थानों में रहा है। ऐसे में इसके पुनरुद्धार के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय को अहम माना जा रहा है।

बैठक में ये सांसद रहे मौजूद

सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय संसदीय उप-समिति के अध्यक्ष-सह-राज्यसभा सांसद तिरुची शिवा सहित कई सांसद मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद सुलता देव, सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, सांसद हँसमुखभाई सोमाभाई पटेल और सांसद चंदन चौहान शामिल रहे। बैठक में HEC की वर्तमान स्थिति और संस्थान को फिर से मजबूत बनाने के लिए आगे की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram