फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारी शुरू, ‘मिशन: स्वच्छ रांची’ का सामूहिक आह्वान

Ranchi : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण के क्रम में इस वर्ष इसके 10वें संस्करण की शुरुआत की जा रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में रांची शहर की रैंकिंग में गुणात्मक सुधार लाने और

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण के क्रम में इस वर्ष इसके 10वें संस्करण की शुरुआत की जा रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में रांची शहर की रैंकिंग में गुणात्मक सुधार लाने और राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर निगम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ ‘मिशन: स्वच्छ रांची’ का सामूहिक आवाहन किया गया। इस दौरान आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के टूलकिट और विभिन्न इंडिकेटर्स पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासक ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता से जुड़े प्रत्येक घटक को एक विशेष रणनीति के तहत सुदृढ़ किया जाए।

प्रशासक सुशांत गौरव ने रांची को गार्बेज फ्री सिटी बनाने पर विशेष जोर देते हुए रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकल, सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट और सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा को प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण, सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता, जल स्रोतों की सफाई, नागरिक फीडबैक और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रांची को देश के अग्रणी शहरों में शामिल कराने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाएं। बैठक में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू सहित निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram