Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»चैनपुर प्रखंड में धान खरीद की तैयारी, बीडीओ ने कर्मियों को दी सख़्त हिदायत
#Trending

चैनपुर प्रखंड में धान खरीद की तैयारी, बीडीओ ने कर्मियों को दी सख़्त हिदायत

By Shiwam KeshriDecember 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

किसी भी तरह की गलती पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ निश्चित कार्रवाई की जाएगी: बीडीओ

चैनपुर: प्रखंड परिसर स्थित शहीद नयमन कुजूर अनुमंडल स्तरीय पुस्तकालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा और अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में धान खरीद की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में पंचायत सचिव, कृषि मित्र, बीटीएम, एटीएम, राजस्व कर्मचारी, लैंप्स-पैक्स के अध्यक्ष-सचिव, और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी शामिल हुए।प्रखंड में कटकाही, बरवेनगर, और कुरूमगाड़ इन तीन लैंप्स-पैक्स केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की दर पर किसानों से धान की खरीदारी की जाएगी।बीडीओ यादव बैठा ने सभी कर्मियों को उपायुक्त महोदय के सख़्त निर्देश से अवगत कराते हुए कहा, “धान खरीदारी में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें। यदि कुछ भी गलत पाया गया, तो संबंधित कर्मी पर निश्चित कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने किसानों को पंजीकरण कराने और लैंप्स-पैक्स तक धान बेचकर सरकारी दरों का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने को कहा।अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में धान खरीद-बिक्री करने वाले दुकानदारों को भी नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिस किसान का धान खरीदा जाएगा, उसका रजिस्टर पंजी बनाना आवश्यक है,खरीदारी एमएसपी के दर पर ही की जाए,धान कहीं भेजते समय, उसके साथ चलान सहित सभी वैद्य कागजात रहना अनिवार्य है, ताकि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।बैठक में प्रखंड को मिले धान खरीद के लक्ष्य को निष्ठापूर्वक प्राप्त करने पर ज़ोर दिया गया। किसानों को जागरूक करने और उनका पंजीकरण कराने की प्रक्रिया भी बताई गई।रजिस्ट्रेशन के लिए किसान संपर्क कर सकते हैं नजदीकी कृषि मित्र, बीटीएम, या एटीएम,प्रखंड कृषि पदाधिकारी।धान की बिक्री ई-पॉस (e-POS) के माध्यम से आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन पर होगी। साथ ही, किसान अपने मोबाइल ऐप का उपयोग करके बिक्री के लिए स्लॉट बुकिंग भी कर सकेंगे।बैठक में चैनपुर के बीटीएम, एटीएम, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, लैंप्स-पैक्स के अध्यक्ष-सचिव, और कृषि मित्र मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.