फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में नई यूनिवर्सिटी की तैयारी, राज्य सरकार जल्द भेजेगी प्रस्ताव

Ranchi : झारखंड के रामगढ़ जिले के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रामगढ़ कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने की उम्मीद अब पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गई है। अगर कॉलेज केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा तय

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड के रामगढ़ जिले के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रामगढ़ कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने की उम्मीद अब पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गई है। अगर कॉलेज केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा तय की गई 11 आवश्यक शर्तों को पूरा कर लेता है, तो राज्य सरकार इस प्रस्ताव को केंद्र के पास भेजेगी।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मुद्दे को कांग्रेस विधायक ममता देवी ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से उठाया। उन्होंने बताया कि रामगढ़ कॉलेज में वर्तमान में लगभग पांच हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय की सुविधा न होने से उन्हें उच्च शिक्षा के लिए लगभग 100 किलोमीटर दूर हजारीबाग जाना पड़ता है। इससे छात्रों को समय, धन और संसाधनों की बड़ी परेशानी होती है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सदन में स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय का दर्जा पाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 11 अनिवार्य मानकों को पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि रामगढ़ कॉलेज अब तक 7 शर्तें पूरी कर चुका है, जबकि 4 शर्तों को पूरा करना अभी बाकी है।

मंत्री ने विधायक ममता देवी से भी अपील की कि वे कॉलेज प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शेष औपचारिकताओं को जल्द पूरा कराने में सहयोग करें, ताकि छात्रों को जल्द से जल्द विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा अपने ही जिले में मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram