फॉण्ट कनवर्टर NEW

मीडिया कप क्रिकेट 2026 की तैयारी शुरू, स्पोर्ट्स कमेटी में बड़ा फैसला

Jamshedpur News: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का मीडिया कप क्रिकेट 2026 का आयोजन 2 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में होगा। इसकी तैयारी को लेकर क्लब की महत्वपूर्ण बैठक प्रेस क्लब कार्यालय साकची में हुई। बैठक में पदाधिकारियों के साथ

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का मीडिया कप क्रिकेट 2026 का आयोजन 2 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में होगा। इसकी तैयारी को लेकर क्लब की महत्वपूर्ण बैठक प्रेस क्लब कार्यालय साकची में हुई। बैठक में पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शहर एवं अंचल के पत्रकार मौजूद थे। क्लब के मुख्य संरक्षक ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि अनुशासन और एकजुटता के साथ इस वर्ष बेहतरीन आयोजन के लिए सक्रियता जरूरी है। मीडिया कप क्रिकेट के लिए जल्द से जल्द उपसमितियों के गठन और अनुशासन पर उन्होंने जोर दिया। क्लब के संरक्षक आनंद कुमार ने उपसमितियों के गठन में सदस्यों की संख्या नियंत्रित रखने आपसी समन्वय की सलाह दी। आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार जयेश ठाकर को स्पोर्ट्स कमेटी हेड तथा आदित्यनाथ झा को स्पोर्ट्स कमेटी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई। दोनों अन्य खेल पत्रकारों से समन्वय कर कमेटी का विस्तार करेंगे। इस बैठक में महासचिव विनय पूर्ति ने वार्षिक प्रतिवेदन तथा कोषाध्यक्ष अजय महतो ने आय व्यय का ब्यौरा दिया। बैठक में संरक्षक देवानंद सिंह, अरिंदम सिन्हा, राजेश कुमार लालदास, रामकंडेय मिश्रा, संदीप सवर्ण, देवाशीष चटर्जी, गोविंद पाठक आदि ने भी आयोजन को लेकर अपनी बात रखी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल, राघवेंद्र, उमाशंकर दुबे, मो अकबर, इंद्रजीत सिंह पिंटू, मनोज सिंह, नीरज पराशर, ch राम मूर्ति अजय शंकर, अरुण कुमार सिंह, नवीन कुमार सुरेंद्र प्रसाद प्रभंजन कुमार, अभिजीत अधर्जी, रॉकी कुमार, सुनील शर्मा, चाणक्य, इंद्रजीत सिंह, राम शंकर, परमेश्वर साव,जावेद आलम, कांग्रेस महतो, तनवीर सरताज आदि मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram