फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में लोक अदालत की तैयारी तेज, 25 को बड़े फैसलों की बौछार

Lohardaga news: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के आदेशानुसार शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीजेएम सह एसीजेएम एवं प्रभारी सचिव डालसा

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के आदेशानुसार शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीजेएम सह एसीजेएम एवं प्रभारी सचिव डालसा श्री केके मिश्रा ने की, जिसमें जिले के सभी मध्यस्थ शामिल हुए।

बैठक में बताया गया कि आगामी 25 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय परिसर में चेक अनादरण (एनआई एक्ट) से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर प्रभारी सचिव ने विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने न्यायालय कर्मियों को निर्देशित किया कि एनआई एक्ट से जुड़े सुलहनीय मामलों का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

साथ ही पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने और फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उन्हें लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। श्री मिश्रा ने कहा कि अधिक से अधिक मामलों के सफल निष्पादन के लिए संबंधित न्यायालयों में मध्यस्थों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि आपसी समन्वय के जरिए पक्षकारों तक सूचना पहुंचे और लोक अदालत का उद्देश्य सार्थक हो सके। बैठक में आगामी 02 मई 2026 को किस्को प्रखंड में आयोजित होने वाले मेगा लीगल सशक्तिकरण कैंप सह पर्यावरण जागरूकता अभियान को लेकर भी चर्चा हुई।

इस दौरान सभी से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में मध्यस्थ अधिवक्ता हेमंत सिन्हा, प्रवीण कुमार भारती, लाल दीपक कुमार, लाल धर्मेंद्र देव, बुधनाथ साहू, पवन कुमार, मोमिना खातून, सुरीला देवी, कुमार चंद्रशेखर एवं युगल किशोर प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram