फॉण्ट कनवर्टर NEW

विजयादशमी पर 200 और तलवारें बांटेगा प्रणामी ट्रस्ट, नारी शक्ति को समर्पित आयोजन

Ranchi : नवरात्रि के पावन अवसर पर पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रणामी ट्रस्ट की ओर से 50 महिलाओं को आत्मरक्षा और शक्ति के प्रतीक स्वरूप तलवारें वितरित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : नवरात्रि के पावन अवसर पर पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रणामी ट्रस्ट की ओर से 50 महिलाओं को आत्मरक्षा और शक्ति के प्रतीक स्वरूप तलवारें वितरित की गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है और नारी ही शक्ति का वास्तविक स्वरूप है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में महिलाएं सिर्फ सहनशीलता की प्रतिमूर्ति नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर समाज और स्वयं की रक्षा के लिए शस्त्र भी उठा सकती हैं। तलवार आत्मविश्वास, साहस और सम्मान का प्रतीक है।

ट्रस्ट ने घोषणा की कि विजयादशमी के दिन मंदिर परिसर में विशाल अस्त्र-शस्त्र पूजन किया जाएगा और इस दौरान 200 और तलवारों का वितरण किया जाएगा।

मौके पर पुजारी अरविंद पांडे, नंदकिशोर चौधरी, विशाल जालान सहित अन्य सदस्यों ने भी महिलाओं को आत्मरक्षा और नारी शौर्य से जुड़े प्रेरक संदेश दिए। कार्यक्रम में नृत्य श्री डांस स्टूडियो की संयोजिका पिंकी सिंह, अमिता जालान, सुमन चौधरी, अनुराधा सर्राफ, रेखा पोद्दार और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram