Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»प्रदीप यादव ने नीट पेपर लीक, महंगाई और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर भाजपा को घेरा
#Trending

प्रदीप यादव ने नीट पेपर लीक, महंगाई और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर भाजपा को घेरा

जनगणना में OBC की अनदेखी पर केंद्र को दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
By Muzaffar HussainMay 16, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

देवघर: झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देवघर परिसदन में जमकर हुंकार भरी। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने देश में शुरू हो रही वर्ष 2026 की जनगणना प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि जनगणना के लिए तय किए गए 33 बिंदुओं में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का कोई स्पष्ट जिक्र नहीं है। इससे साफ होता है कि केंद्र सरकार पिछड़े वर्गों के वास्तविक आंकड़े छिपाना चाहती है और जातिगत आंकड़ों का संकलन ठीक से नहीं किया जा रहा है।

प्रदीप यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मांग को दोहराते हुए कहा कि देशव्यापी जाति आधारित जनगणना समय की मांग है।

“जातिगत जनगणना देश की सामाजिक संरचना का ‘एक्स-रे’ है। इसके जरिए ही यह साफ हो पाएगा कि आजादी के इतने दशकों बाद किस वर्ग का कितना विकास हुआ और कौन सा समुदाय आज भी विकास की दौड़ में पीछे छूट गया है। अगर केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना नहीं कराई, तो राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर देशव्यापी आंदोलन करेगी।”— प्रदीप यादव, नेता (कांग्रेस विधायक दल)

वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश का आरोप

प्रेस वार्ता के दौरान प्रदीप यादव ने एक और गंभीर मुद्दा उठाते हुए ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) प्रक्रिया पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया की आड़ में गैर-भाजपाई मतदाताओं, गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से काटने की कोशिश की जा रही है। इस साजिश को नाकाम करने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है और बूथ स्तर पर BLA-2 की नियुक्ति कर उन्हें ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है, ताकि हर नागरिक के वोट देने के अधिकार की रक्षा हो सके।

महंगाई, नीट पेपर लीक और आंतरिक कलह पर बेबाक बोल

प्रदीप यादव ने केंद्र सरकार को चौतरफा घेरते हुए देश की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति पर कड़े प्रहार किए:

  • महंगाई और ईंधन संकट: उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और गैस-ईंधन की किल्लत के कारण देश के हालात एक बार फिर कोरोना काल जैसे भयावह होते जा रहे हैं।

  • नीट पेपर लीक: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक होने को उन्होंने केंद्र सरकार की सबसे बड़ी प्रशासनिक विफलता करार दिया।

  • बिहार में मॉक ड्रिल: बिहार में चल रहे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि इसके जरिए आम जनता के बीच सिर्फ भ्रम और डर का माहौल बनाया जा रहा है।

वहीं, झारखंड कांग्रेस के भीतर मचे आंतरिक घमासान और वित्त मंत्री राधा कृष्णा किशोर व सांसद सुखदेव भगत द्वारा प्रदेश नेतृत्व पर उठाए गए सवालों को उन्होंने सामान्य बताया। प्रदीप यादव ने कहा कि नए संगठन के बनने पर शुरुआती मतभेद और खींचतान होना स्वाभाविक है, जिसे जल्द ही आपसी बातचीत और संवाद के जरिए सुलझा लिया जाएगा।

इससे पहले देवघर परिसदन पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदीप यादव का गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए एक अहम बैठक भी की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

डोरंडा में अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई, नकदी और बाइक समेत 10 धराए

June 6, 2026

एफआईआर को बताया गलत, कोर्ट पहुंचे वकील; खान सर की गिरफ्तारी पर नजरें

June 6, 2026

सुबह परिवार को किया विदा, दोपहर में आई मौत की खबर; पत्रकार जगत स्तब्ध

June 6, 2026

RECENT ADDA.

डोरंडा में अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई, नकदी और बाइक समेत 10 धराए

June 6, 2026

एफआईआर को बताया गलत, कोर्ट पहुंचे वकील; खान सर की गिरफ्तारी पर नजरें

June 6, 2026

पूर्व मंत्री राजू सिंह पर कोर्ट का बड़ा फैसला, गैर-इरादतन ह’त्या में दोषी

June 6, 2026

सुबह परिवार को किया विदा, दोपहर में आई मौत की खबर; पत्रकार जगत स्तब्ध

June 6, 2026

राज्यसभा चुनाव: दो तिहाई बहुमत से महज 15 सांसद दूर है एनडीए!

June 6, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.