फॉण्ट कनवर्टर NEW

राँची में 25 अगस्त का जनता दरबार स्थगित, जानें अब कब होगी सुनवाई

Ranchi : जिला प्रशासन ने सोमवार को होने वाले साप्ताहिक जनता दरबार को इस बार स्थगित कर दिया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री ने जानकारी दी कि दिनांक 25 अगस्त 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए में प्रस्तावित जनता दरबार का आयोजन नहीं हो पाएगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : जिला प्रशासन ने सोमवार को होने वाले साप्ताहिक जनता दरबार को इस बार स्थगित कर दिया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री ने जानकारी दी कि दिनांक 25 अगस्त 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए में प्रस्तावित जनता दरबार का आयोजन नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि जनता दरबार की अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें व समस्याएँ सीधे ऑनलाइन पोर्टल या जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर अबुआ साथी- 9430328080 पर दर्ज कराएँ। उपायुक्त ने यह भी कहा कि प्रशासन जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। असुविधा के लिए खेद जताते हुए उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की और आश्वासन दिया कि अगली बैठक में लोगों की समस्याओं पर प्राथमिकता के साथ विचार किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram