फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

झारखंड राय यूनिवर्सिटी में हुआ नालंदा ज्ञानकुंभ के पोस्टर का लोकार्पण

रांची। नालंदा ज्ञानकुंभ का भव्य आयोजन आगामी 16 से 18 नवंबर के बीच होगा। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और नालंदा विश्वविद्यालय, नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं छात्र-छात्रायें भाग लेंगे। कार्यक्रम संबंधी पोस्टर का लोकार्पण बुधवार को

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। नालंदा ज्ञानकुंभ का भव्य आयोजन आगामी 16 से 18 नवंबर के बीच होगा। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और नालंदा विश्वविद्यालय, नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं छात्र-छात्रायें भाग लेंगे। कार्यक्रम संबंधी पोस्टर का लोकार्पण बुधवार को नामकुम स्थित झारखंड राय यूनिवर्सिटी सभागार में न्यास के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं कुलपति झारखंड राय यूनिवर्सिटी प्रो सविता सेंगर, क्षेत्रीय संयोजक एवं कुलसचिव सरला बिरला विश्वविद्यालय डॉ विजय कुमार सिंह, शिक्षा संस्कृति उत्थान के प्रांत अध्यक्ष एवं कुलपति ICFAI विश्वविद्यालय प्रो रमण झा, कुलसचिव झारखंड राय यूनिवर्सिटी प्रो पीयूष रंजन, झारखंड प्रांत संयोजक अमरकांत झा, महानगर अध्यक्ष रांची डॉ धर्मराज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा में भारतीयता की पुनर्स्थापना की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना और भारतीय ज्ञान परम्परा को आधुनिक संदर्भ में सशक्त रूप प्रदान करना है। गौरतलब हो कि इस ज्ञानकुंभ में झारखंड से कुल 12 कुलपति एवं कुलसचिव शामिल होंगे। वहीं, कार्यक्रम में विकसित भारत @2047 काे ध्यान में रखकर भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्वपूर्ण विषयों को केंद्रीत किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram