फॉण्ट कनवर्टर NEW

डाक विभाग ने आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा अभियान, निकाली जागरूकता रैली

Ranchi : भारतीय डाक विभाग, रांची डाक मंडल ने शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर डाक कर्मचारियों ने शहर की सड़कों और नालों के आसपास प्लास्टिक और कचरा एकत्र करके सफाई की। कार्यक्रम का संचालन

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : भारतीय डाक विभाग, रांची डाक मंडल ने शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर डाक कर्मचारियों ने शहर की सड़कों और नालों के आसपास प्लास्टिक और कचरा एकत्र करके सफाई की।

कार्यक्रम का संचालन रांची डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार, संचार मंत्रालय और डाक विभाग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष अभियान 5.0 का हिस्सा है, जो 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा।

इस दौरान रांची जी.पी.ओ. प्रांगण से एक स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और आमजन को स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और गांधीजी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में संदीप कुमार महतो ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का अहम हिस्सा है। उन्होंने कर्मचारियों और नागरिकों से अपील की कि वे घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने में योगदान दें।

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मौके पर सीनियर पोस्ट मास्टर दिवाकर प्रसाद, संदीप कुमार महतो सहित मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram