फॉण्ट कनवर्टर NEW

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की नजर, अगस्त में 61 हजार से ज्यादा चालान

राजधानी में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 20 अगस्त को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 3,199 वाहनों का चालान काटा।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 20 अगस्त को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 3,199 वाहनों का चालान काटा।

कार्रवाई में सबसे ज्यादा मामले बिना हेलमेट वाहन चलाने के सामने आए। बाइक और स्कूटी चालकों के 1,441 चालान बिना हेलमेट के काटे गए। वहीं नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने और गलत पार्किंग के 1,228 मामले दर्ज किए गए।

तेज रफ्तार में वाहन चलाने पर 177, रेड लाइट का उल्लंघन करने पर 155 और नो-एंट्री में वाहन चलाने पर 28 चालान किए गए। गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना लाइसेंस ड्राइविंग, पिलियन राइडिंग और क्षमता से अधिक यात्री बैठाने वालों पर भी कार्रवाई हुई।

Uploaded Image

20 दिनों में 61 हजार से ज्यादा चालान

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, अगस्त में 20 तारीख तक 61,908 वाहनों के चालान काटे जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि शहर में ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

चौक-चौराहों पर लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट और नो-पार्किंग जैसे नियमों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और कार्रवाई से बचें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram