फॉण्ट कनवर्टर NEW

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, कुख्यात शूटर गोपाल घायल, दो फरार

Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र सोमवार देर रात गोलियों की आवाज से थर्रा उठा, जब पुलिस ने कुख्यात सुजीत सिन्हा-प्रिंस खान गिरोह के ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के अपराधी टुईलाडूंगरी के खाली क्वार्टर में छिपे हैं। डीएसपी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र सोमवार देर रात गोलियों की आवाज से थर्रा उठा, जब पुलिस ने कुख्यात सुजीत सिन्हा-प्रिंस खान गिरोह के ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के अपराधी टुईलाडूंगरी के खाली क्वार्टर में छिपे हैं। डीएसपी भोला प्रसाद के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन किया गया।

मुठभेड़ के बाद स्थल जांच करती पुलिस।

पुलिस पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। तीन राउंड गोलियां चलीं, जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और शूटर रवि महानंद उर्फ गोपाल के पैर में गोली लग गई। गिरोह के दो अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल गोपाल को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत अब स्थिर है।

गिरोह के नेटवर्क का खुलासा जल्द

मौके से पुलिस ने एक पिस्तौल, तीन खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।

मौके से पुलिस ने एक पिस्तौल, तीन खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिससे गिरोह के बाकी सदस्यों व नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। पुलिस फरार अपराधियों की लगातार तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल गोपाल वही है जिसने हाल ही में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हरेराम सिंह के घर के बाहर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। सिदगोड़ा में फिलहाल सुरक्षा और गश्त बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram