फॉण्ट कनवर्टर NEW

रामगढ़ मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का शूटर शिवराज घायल, 4 पिस्टल जब्त

Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी आपराधिक खबर सामने आ रही है। रामगढ़ के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित पुराना सेंट्रल स्कूल के समीप पुलिस और अपराधियों के बीच हुई एक आमने-सामने की मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शिवराज राम उर्फ शिवा डोम

अपनी भाषा में पढ़ें

Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी आपराधिक खबर सामने आ रही है। रामगढ़ के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित पुराना सेंट्रल स्कूल के समीप पुलिस और अपराधियों के बीच हुई एक आमने-सामने की मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शिवराज राम उर्फ शिवा डोम गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल आरोपी को हिरासत में ले लिया है और इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। रामगढ़ पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर गुप्त ठिकाने से अवैध हथियार बरामद करने गई थी।

Read more: राहुल दुबे गैंग के दो शूटर कार्बाइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

हथियार बरामद कराने के दौरान पुलिस पर झोंका फायर

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त विंग को गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी शिवा किसी बड़ी हिंसक वारदात को अंजाम देने की नीयत से रामगढ़ में शरण लिए हुए है। इस इनपुट पर संयुक्त छापेमारी कर उसे दबोचा गया। कड़ी पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने हाल ही में चार अवैध हथियार खरीदे हैं, जिसमें से दो उसने अपने एक दोस्त के पास छोड़े हैं और दो अन्य को छिपाकर रखा है। जब पुलिस टीम उसे लेकर तोपा इलाके में हथियार रिकवरी के लिए पहुंची, तो शिवराज ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की आत्मरक्षार्थ गोली से वह घायल हो गया।

Read more: बिल्डर से ₹5 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, राहुल दुबे गिरोह पर आरोप

राहुल दुबे, श्रीवास्तव और प्रिंस खान गैंग से जुड़े हैं तार

पुलिस कप्तान ने बताया कि घायल अपराधी शिवराज राम का पुराना लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में कुख्यात राहुल दुबे और श्रीवास्तव गिरोह के लिए एक्टिव शूटर के तौर पर काम कर चुका है और उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। हालिया खुफिया इनपुट के अनुसार, वह वासेपुर के प्रिंस खान गिरोह के संपर्क में भी था और बीती 14 मई को ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था।

Read more: मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का शूटर ढेर होते-होते बचा, पैर में लगी गोली

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवराज की निशानदेही पर कुज्जू थाना क्षेत्र के तोपा इलाके में भी रेड की, जहां उसके सहयोगी आरिज आलम के पास से दो पिस्टल और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, शिवराज के मुख्य ठिकाने से दो अन्य पिस्टल और 59 कारतूस मिले। पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 4 आधुनिक पिस्टल और कुल 80 जिंदा कारतूस जब्त करने में सफलता पाई है। क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अन्य संदिग्ध ठिकानों पर सघन छापेमारी जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram