फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, छापामारी में 50 किलो जावा महुआ नष्ट

चैनपुर: क्षेत्र में अवैध नशा और महुआ शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चैनपुर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के छिछवानी गांव में विशेष छापामारी अभियान

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

चैनपुर: क्षेत्र में अवैध नशा और महुआ शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चैनपुर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के छिछवानी गांव में विशेष छापामारी अभियान चलाया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार करने का काम किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए लगभग 50 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया। बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हलचल मच गई। अभियान के दौरान चैनपुर थाना के कई पुलिस जवान मौजूद रहे और पूरे इलाके में निगरानी की गई। कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री जैसे कार्यों से दूर रहें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर वैध और सम्मानजनक आजीविका अपनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं बल्कि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाना भी है। थाना प्रभारी ने यह भी चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध नशे और शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram