फॉण्ट कनवर्टर NEW

मानगो में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा: 120 बोतल कोरेक्स के साथ जीशान गिरफ्तार

जमशेदपुर। ओलिडीह थाना पुलिस ने जवाहरनगर रोड नंबर 6 में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। मंगलवार को डीएसपी पटमदा बचन देव कुजूर ने बताया कि

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर। ओलिडीह थाना पुलिस ने जवाहरनगर रोड नंबर 6 में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया।

मंगलवार को डीएसपी पटमदा बचन देव कुजूर ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जीशान अहमद नामक युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 120 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद हुई, जो प्रतिबंधित श्रेणी में आती है।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि आरोपी इन दवाइयों को अवैध तरीके से बेचने की योजना बना रहा था। गिरफ्तार युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है और वह मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर का निवासी है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

इस छापेमारी अभियान में डीएसपी पटमदा बचन देव कुजूर के साथ ओलिडीह ओपी प्रभारी मो. शारिक अली, पु.अ.नि. विवेक पाल, स.अ.नि. अजय लकड़ा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram