फॉण्ट कनवर्टर NEW

पति की मौत के बाद पुलिस ने दबोचा दूसरा आरोपी

04 अगस्त की रात दंपति पर हुआ था जानलेवा हमला, इलाज के दौरान पति की हुई थी मौत चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के बसइरटोली में दंपति पर हुए जानलेवा हमले और पति की मौत के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

04 अगस्त की रात दंपति पर हुआ था जानलेवा हमला, इलाज के दौरान पति की हुई थी मौत

चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के बसइरटोली में दंपति पर हुए जानलेवा हमले और पति की मौत के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रोशन कुजूर, पिता सुखराम कुजूर, निवासी नावाडीह कटाई टोली, थाना डुमरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 04 अगस्त 2026 की रात करीब दो बजे दो अज्ञात अपराधियों ने बसइरटोली निवासी जगतपाल रौतिया और उनकी पत्नी अनिता देवी को देसी कट्टे का भय दिखाकर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान जगतपाल रौतिया की मौत हो गई।

घटना के बाद चैनपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। संदेह के आधार पर प्रवीण एक्का, निवासी सिरसी, डुमरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

जगतपाल रौतिया की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को चैनपुर बस स्टैंड पर रखकर विरोध जताया था। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व न्याय दिलाने की मांग की थी। इस दौरान जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देकर लोगों को शांत कराया था।

चैनपुर थाना कांड संख्या 30/26 में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए 22 अगस्त 2026 को रोशन कुजूर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram