फॉण्ट कनवर्टर NEW

सरायकेला सदर अस्पताल से बाइक चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सरायकेला सदर अस्पताल परिसर से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला: सरायकेला सदर अस्पताल परिसर से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति अपनी पत्नी का इलाज कराने सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। इलाज के बाद बाहर आने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने सरायकेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर सरायकेला अंचल इंस्पेक्टर राजेश टुडू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी जानकारी और मैनुअल इनपुट के आधार पर जांच शुरू की। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय सूरज नाथ, निवासी लखीपुर, थाना राजनगर और 26 वर्षीय अभिषेक महतो, निवासी दुगनी-जोरडीहा, थाना सरायकेला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से दो स्प्लेंडर बाइक बरामद की हैं।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बाइक चोरी की अन्य घटनाओं में भी उनकी संलिप्तता है या नहीं और चोरी की मोटरसाइकिलों को कहां बेचा जाता था।

छापेमारी टीम में थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई अरुण कुमार महतो, विनोद टुडू समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram