फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

कुरूमगड़ थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करों पर ग्रामीणों से मारपीट का भी आरोप

Gumla News: चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में पशु तस्करों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वे अब ग्रामीणों और प्रशासन को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कुरूमगड़ थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Gumla News: चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में पशु तस्करों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वे अब ग्रामीणों और प्रशासन को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कुरूमगड़ थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 गोवंशीय पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इन पशुओं को जीरमी से क्रूरतापूर्वक पैदल हांककर कोटाम ले जाया जा रहा था।

कुरूमगड़ थाना प्रभारी मोहन सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं को लेकर जंगल के रास्ते से जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने सभी 23 मवेशियों को जब्त कर लिया। वही पुलिस जिम्मेनम लिख ग्रामीणों को सपुर्द करेगी। वही अज्ञात के ऊपर कराई हो रही। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

ग्रामीणों से मारपीट, थाने में दी शिकायत

इस मामले में एक गंभीर पहलू भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, जब कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने पशु तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने उनके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि पीड़ित ग्रामीणों ने इस बाबत गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना दर्शाती है कि इस क्षेत्र में पशु तस्कर कितने बेखौफ हो चुके हैं।

प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे तस्कर

क्षेत्र में लगातार हो रही पशु तस्करी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। चैनपुर अनुमंडल के कई इलाके पशु तस्करी के लिए एक सुरक्षित गलियारे में तब्दील हो गए हैं। तस्करों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वे अक्सर ग्रामीणों द्वारा सूचित किए जाने के बाद ही प्रशासन की पकड़ में आते हैं, जिससे कई बार ग्रामीणों और तस्करों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पशु तस्करों के इस नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए और सख्त कदम उठाने की मांग की है। पुलिस जब्त किए गए गोवंशीय पशुओं को ग्रामीणों को सुपुर्द करने की प्रक्रिया में है और फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram