अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
गुमला/चैनपुर साप्ताहिक बाज़ार में आज चैनपुर थाना की पुलिस टीम ने अवैध शराब बिक्री के ख़िलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई की है। बाज़ार में खुलेआम बेची जा रही हड़िया और जावा महुआ शराब को पुलिस ने ज़ब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।पुलिस को सूचना मिली थी कि चैनपुर साप्ताहिक बाज़ार के बरवे मैदान क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री ज़ोरों पर है। चिंताजनक बात यह थी कि इस शराब का सेवन छोटे-छोटे बच्चे भी कर रहे थे। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, थाना ने तुरंत कार्रवाई करने का निर्णय लिया।सूचना मिलते ही, चैनपुर थाना के एएसआई नंदकिशोर कुमार के नेतृत्व में थाना के जवान तुरंत बरवे मैदान पहुँचे। पुलिस टीम को देखते ही अवैध शराब विक्रेता मौके से फरार हो गए।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से बेची जा रही जावा महुआ और हड़िया शराब को ज़ब्त किया। ज़ब्त की गई सभी शराब को एएसआई नंदकिशोर कुमार और थाना के जवानों की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए थाना लगातार निगरानी रखेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

