फॉण्ट कनवर्टर NEW

PM मोदी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, बहादुरी की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने मुश्किल हालात में उनकी बहादुरी की सराहना की और विमान में सवार लोगों की जान बचाने के लिए उनके साहस की तारीफ की।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने मुश्किल हालात में उनकी बहादुरी की सराहना की और विमान में सवार लोगों की जान बचाने के लिए उनके साहस की तारीफ की।

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि मुश्किल स्थिति में उन्होंने किस तरह हालात का सामना किया। पीएम मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

हमले के बाद भी पायलट ने संभाला विमान

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान में एक घटना हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के सह-पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर नुकीली चीज से हमला किया था। हमले में घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया।

इसके बाद कुछ यात्री कॉकपिट में पहुंचे और आरोपी को काबू में किया। बाद में विमान को सुरक्षित उतारा गया। विमान में 174 यात्री सवार थे।

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी कैप्टन मच्छार की बहादुरी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पायलट ने हिम्मत दिखाई और कई लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कैप्टन मच्छार की बहादुरी की इजराइल के प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सराहना की है। दोनों नेताओं ने उनकी हिम्मत की तारीफ करते हुए उन्हें हीरो बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram