फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा के नवाडीह में जलजमाव से हाहाकार, घुटनों तक पानी में जनाजा ले जाने को मजबूर लोग

Lohardaga news: लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाडीह स्थित जामा मस्जिद के पूर्वी छोर से गुजरने वाली बस्ती की सड़क हल्की बारिश होते ही जलमग्न हो जाती है। सड़क पर जलजमाव की मुख्य वजह नाली का जाम होना बताया जा रहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाडीह स्थित जामा मस्जिद के पूर्वी छोर से गुजरने वाली बस्ती की सड़क हल्की बारिश होते ही जलमग्न हो जाती है। सड़क पर जलजमाव की मुख्य वजह नाली का जाम होना बताया जा रहा है, जिससे बारिश का पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर ही पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।

सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने से आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी तब हुई जब नवाडीह हेठ टोला से एक जनाजा को कब्रिस्तान ले जाने के दौरान लोगों को जलजमाव से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान जनाजा ले जाने वालों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले।बस्ती वालों का कहना है कि नाली की नियमित सफाई और सड़क की मरम्मत नहीं होने से स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।

इलाके के लोगों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता रवैया को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने अविलंब नाली की सफाई, जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram