फॉण्ट कनवर्टर NEW

अतिक्रमण हटाने से नाराज लोगों ने वार्ड पार्षद पर किया हमला, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से नाराज लोगों ने वार्ड पार्षद पर हमला कर दिया। घटना सोमवार देर शाम चंदवारा सोडा गोदाम बांध के पास हुई। हमले में वार्ड संख्या 45 के पार्षद शिव शंकर महतो घायल हो गए।

अपनी भाषा में पढ़ें

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से नाराज लोगों ने वार्ड पार्षद पर हमला कर दिया। घटना सोमवार देर शाम चंदवारा सोडा गोदाम बांध के पास हुई। हमले में वार्ड संख्या 45 के पार्षद शिव शंकर महतो घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर नगर निगम की टीम ने चंदवारा इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। इसके बाद कुछ लोग पार्षद से नाराज थे। शाम को पार्षद जब अपने कार्यालय से कार से घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली।

पार्षद के मुताबिक, गाड़ी रोकने के बाद आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने एक आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, संजय साह समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram