फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर गुमला में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक

चैनपुर: आगामी दुर्गा पूजा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए चैनपुर थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद मेरी लकड़ा ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और विभिन्न

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर: आगामी दुर्गा पूजा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए चैनपुर थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद मेरी लकड़ा ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य शामिल हुए।बैठक के दौरान, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने सभी से विसर्जन के समय केवल भक्तिमय संगीत का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछले सालों में शांति बनी रही, उसी तरह इस साल भी सभी के सहयोग से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना है।शांतिपूर्ण पर्व और सोशल मीडिया पर नजर
मुख्य संरक्षक यमुना केशरी ने बताया कि इस साल दुर्गा पूजा का कार्यक्रम 22 सितंबर से कलश स्थापना के साथ शुरू होगा और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चैनपुर में वर्षों से दुर्गा पूजा शांति और सद्भाव के साथ मनाई जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की।

पर्व में जनप्रतिनिधि ने शराब पर प्रतिबंध की मांग

उप प्रमुख प्रमोद खलखो ने त्योहारों के दौरान शराब की खुलेआम बिक्री पर चिंता जताई। उन्होंने थाना प्रभारी से देसी और अंग्रेजी, दोनों तरह की शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की ताकि नशे की वजह से कोई अप्रिय घटना न हो।इस पर, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने आश्वासन दिया कि पूजा के दौरान नशे पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जाएगा। उन्होंने सभी पूजा समितियों से अपने स्वयंसेवकों को नशे से दूर रहने का निर्देश देने का आग्रह किया और बताया कि सभी स्वयंसेवकों को पहचान के लिए बैज पहनना अनिवार्य होगा।इस बैठक में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, मुखिया शोभा देवी, मधुरा मिंज, दीपक खलखो, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक यमुना केशरी, अध्यक्ष सहित शांति समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram