फॉण्ट कनवर्टर NEW

ईद-मिलादुन्नबी को लेकर चैनपुर रजा मस्जिद में शांति समिति की बैठक आयोजित

चैनपुर। थाना प्रभारी के निर्देशानुसार रजा महस्जिद परिसर में अनजुमन के लोगों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आगामी ईद-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर। थाना प्रभारी के निर्देशानुसार रजा महस्जिद परिसर में अनजुमन के लोगों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आगामी ईद-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। जुलूस दिन के 1:00 बजे निकलेगा और इसका समापन शाम 6:00 बजे किया जाएगा। अनुमान है कि जुलूस में 400 से 500 लोग शामिल होंगे।

बैठक में जिला परिषद सदस्य मेरो लकड़ा और स्थानीय मुखिया शोभा देवी,थाना प्रभारी कृष्ण कुमार,एस आइ दिनेश कुमार,ए एस आइ नदकिशोर महतो अनजुमन की ओर से जहीर उद्दीन अंसारी, जावेद खान, इमाम हसमत रजा, आसिफ खान, फैजान खान, महताब शेख, वकील खान, समीर अंसारी उपस्थित रहे।

थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारे और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram