फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना : 62,482 लाभुकों के बैंक खातों में पेंशन का भुगतान

Ranchi : जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत कुल 62,482 लाभुकों को सितंबर माह की पेंशन राशि उनके बैंक खातों में सीधे भुगतान की गई है। यह राशि आधार लिंक्ड प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से वितरित की गई,

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi : जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत कुल 62,482 लाभुकों को सितंबर माह की पेंशन राशि उनके बैंक खातों में सीधे भुगतान की गई है। यह राशि आधार लिंक्ड प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से वितरित की गई, जिससे लाभुकों को समय पर और सुगम पेंशन सुनिश्चित हो सके। प्रत्येक लाभुक को 1,000 रुपये की पेंशन राशि उनके बैंक खाते में सीधे जमा की गई।

भुगतान की श्रेणियां इस प्रकार हैं:

  1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना: 50,896 लाभुक
  2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना: 11,241 लाभुक
  3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना: 345 लाभुक

जिन लाभुकों का भुगतान लंबित है, उनसे आग्रह किया गया है कि वे अपने बैंक खाते की आधार सीडिंग की स्थिति की जांच अवश्य करें। इसके लिए वे अपने संबंधित प्रखंड, अंचल कार्यालय या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, रांची से संपर्क कर सकते हैं।

साथ ही, सभी पेंशनधारियों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) बनाना अनिवार्य है। रांची जिला प्रशासन ने सभी पात्र लाभुकों से अपील की है कि वे शीघ्रता से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाएं, ताकि पेंशन वितरण में किसी भी प्रकार की बाधा न आए और लाभ निरंतर मिलता रहे।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के स्थान:

  • ग्रामीण क्षेत्र: पंचायत सचिव या प्रखंड कार्यालय
  • शहरी क्षेत्र: अंचल कार्यालय या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, रांची

इस पहल से लाभुकों को उनके आधार आधारित बैंक खातों में समय पर पेंशन उपलब्ध होगी और उन्हें अतिरिक्त सरकारी कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रांची जिला प्रशासन ने इस प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार निगरानी रखने की भी जानकारी दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram