फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर, पतरातु की 800 मेगावाट यूनिट शुरू

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (PVNL) के शीर्ष अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पीवीएनएल के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार सहगल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 5 नवंबर 2025 से पतरातु परियोजना की 800 मेगावाट

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (PVNL) के शीर्ष अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पीवीएनएल के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार सहगल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 5 नवंबर 2025 से पतरातु परियोजना की 800 मेगावाट क्षमता वाली एक यूनिट से व्यावसायिक बिजली उत्पादन सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है।

सीईओ ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए राज्य सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आभार जताते हुए कहा कि हर स्तर पर मिले सहयोग और त्वरित निर्णयों के कारण ही तय समय सीमा में इस यूनिट को चालू किया जा सका। उन्होंने कहा कि इस यूनिट के संचालन से झारखंड बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा चुका है।

पीवीएनएल प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पतरातु विद्युत परियोजना का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि ऊर्जा क्षेत्र राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक, मजबूत और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने पीवीएनएल के वरीय अधिकारियों से आग्रह किया कि वे केवल बिजली उत्पादन तक सीमित न रहें, बल्कि राज्य के युवाओं के कौशल विकास के लिए भी प्रभावी पहल करें, ताकि स्थानीय युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram