फॉण्ट कनवर्टर NEW

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई पैसेंजर ट्रेन, पायलट घायल

Kanker : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बालोद के दल्ली राजहरा से भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्ग, रायपुर तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर पड़े बरगद के पेड़ से टकरा गई, जिसमें पायलट को हल्की चोटें आई हैं। घटना

अपनी भाषा में पढ़ें

Kanker : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बालोद के दल्ली राजहरा से भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्ग, रायपुर तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर पड़े बरगद के पेड़ से टकरा गई, जिसमें पायलट को हल्की चोटें आई हैं। घटना भानुप्रतापपुर के मुल्ले कैंप के पास की है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोर की थी कि इंजन के दोनों पहिए ट्रैक से नीचे उतर गए हैं, जिसके चलते ट्रेन ट्रैक पर ही फंसी हुई है।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक दल्लीराजहरा से रायपुर के लिए दूसरी पैसेंजर ट्रेन रवाना की गई है। उस ट्रैक पर अभी ट्रेनों की आवाजाही बंद है, जो कि अंतागढ़ से आगे तक जाती है। ट्रेन के घायल लोको पायलट का नाम पवन कुमार टंडन बताया जा रहा है। पायलट को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पैसेंजर की अधिकतर बोगियां खाली थी, जिससे ट्रेन में कुछ ही यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं बचाव राहत कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे आवागमन बहाल हो सके। भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि कांकेर के मुल्ले बीएसएफ कैंप के सामने हुआ है। स्टेशन मास्टर ने पुलिस को तकरीबन सवा 5 बजे हादसे की जानकारी दी। हादसे के बाद हमारी टीम भी पहुंची हुई है, कोई हताहत नहीं है। बचाव कार्य जारी है।

इस खबर को भी पढ़ें : अश्विनी वैष्णव का आश्वासन: झारखंड की रेल परियोजनाओं को मिलेगा पूरा फंड

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड सरकार की पहल: अफ्रीका से लौटे श्रमिकों को आर्थिक मदद

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram